प्रतिभागियों ने नृत्य का प्रदर्शन कर लूटी खूब वाहवाही
नाहन में नृत्य स्पर्धा से हुआ सिरमौर उत्सव का आगाज
अभिनेता वरूण बड़ोला ने की कलाकारों की हौसला अफजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में नृत्य स्पर्धा से चार दिवसीय सिरमौर उत्सव-2023 का आगाज हो गया। स्टेपको संस्थान की ओर से पहले दिन कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रतिभागियों की नृत्य स्पर्धा आयोजित कराई गई। इस दौरान दर्जनों प्रतिभागियों ने अपने नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इस मौके पर भारतीय टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेता वरूण बड़ोला ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने सभी कलाकारों की हौसला अफजाई की और एक बॉलीवुड गाने की प्रस्तुति देकर समा भी बांधा।
इससे पूर्व नृत्य स्पर्धा में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पहाड़ी और हिंदी गानों पर प्रस्तुतियां पेश की।
कनिष्ठ वर्ग में आराध्या, दिव्या कपूर, विभूत कपूर, मन्नत, सुहानी, माधवी, अवनी, मनस्वी, आराध्या शर्मा, तनवी, मलिष्का, माही सैनी, अनन्या सिंगला, आदित्य, वान्या दत्त, एंजल ठाकुर, दिव्यांशी, लावान्या, अफीफा ने गानों पर बेहतरीन नृत्य पेश किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में पंकज शर्मा, मनीषा शर्मा, शिव्यांका राजपूत, संतोष कुमारी, रिया शर्मा, अलीषा, शेरिन, रितेष, कशिश, तान्या शर्मा, शिवम, कृतास्था, पारुल, चाहत, निकिता, प्रियंका व रवि ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस बीच कोच जावेद उल्फत की अगुवाई में बच्चों ने कराटे का प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर स्टेपको संस्था के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, महासचिव वसीम खान, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, डाॅ. एसके सबलोक के अलावा अनीष सैनी, मोनू सैनी समेत निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद
ऐतिहासिक चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद
ऐतिहासिक चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद
ऐतिहासिक चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद