फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रजाना स्कूल के 47 बच्चों का जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

विज्ञापन
47 बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में चयन की खुशी में नाटी लगाते रजाना स्कूल के बच्चे स्ट
विज्ञापन
यूथ पेज...
विज्ञापन

रजाना स्कूल के 47 बच्चों का जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्कूल परिसर में नाटी लगाकर खिलाड़ियों और स्टाफ ने मनाई खुशी

तीन अक्टूबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाना के 47 विद्यार्थियों का चयन एक साथ जिला स्तरीय खेलकूद के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शनिवार को स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने एक साथ नाटी लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विद्यालय के डीपीई कपिल मोहन ने बताया कि रजाना स्कूल ने अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रजाना विद्यालय लड़के व लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में अव्वल रहा है।

साथ ही दोनों वर्गों का लोकनृत्य भी जोन स्तर पर प्रथम आया। पिछले वर्ष भी खो- खो में इस स्कूल का सतपाल राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम से खेल चुका है।

कपिल मोहन ने बताया कि जोन स्तरीय स्पर्धा हाल ही में संपन्न हुई है। लड़कों की स्पर्धाएं संगड़ाह स्कूल में 23 से 26 सितंबर और लड़कियों की देवा मानल स्कूल में 14 से 17 सितंबर को संपन्न हुई हैं।

इस स्कूल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब जिलास्तरीय खो-खो स्पर्धा के लिए लड़कों और लड़कियों के वर्ग में 11 खिलाड़ियों और फॉग डांस में दोनों वर्गों के 18-18 बच्चों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


उधर, रजाना विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर नेगी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे व स्टाफ बधाई के पात्र हैं। भविष्य में भी स्कूल राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें