फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक यूनियन में प्रधान पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 21 Apr 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
ट्रक
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर) सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का चुनाव 23 अप्रैल को होने जा रहा है। अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने अपने अलग-अलग पैनल मैदान में उतारे हैं जिससे मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है। चुनाव में करीब 990 ऑपरेटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस बार प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 4 प्रत्याशियों ने मैदान में ताल ठोकी है। जीत दर्ज करने के लिए इन दिनों प्रत्याशी खूब पसीना बहा रहे हैं।


सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा, पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह चन्नी, बद्रीपुर सीट से जिला परिषद प्रत्याशी रहे शमशेर अली तथा नरेंद्र सिंह प्रधान पद के लिए चुनावी ताल ठोक चुके हैं। तीन पैनल मैदान में आ जाने से समीकरण का आकलन करने में प्रत्याशियों को भी दिक्कतें आ रही है। प्रत्याशी क्षेत्र के कोलर, माजरा, मुगलावाला करतापुर, राजबन, मुख्य बाजार पांवटा व बहराल क्षेत्र में ऑपरेटरों को घर-घर पहुंच कर वोट मांग रहे हैं। इस बार ट्रक यूनियन का मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन



उप प्रधान पद के लिए दो सशक्त प्रत्याशियों बलविंद्र सिंह बिंदर व जसमेर सिंह भूरा में सीधी टक्कर है। निवर्तमान प्रधान व प्रत्याशी बलजीत नागरा के पैनल से उपाध्यक्ष पद के लिए जसमेर सिंह भूरा, महासचिव पद पर कुलदीप खंडुजा, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह व अड्डा इंचार्ज के लिए मलूक चंद मैदान में होंगे। बद्रीपुर सीट से जिला परिषद चुनाव लड़ने वाले शमशेर अली अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पैनल से सचिव पद पर जोगा सिंह सैनी, कैशियर पद पर राम प्रकाश व अड्डा प्रभारी पद पर जगमोहन सिंह सिधू मैदान में होंगे। सिरमौर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह चन्नी प्रधान पद के लिए मैदान में है। उनके पैनल से उपाध्यक्ष पद पर बलविंद्र सिंह बिंदर, सचिव पद पर गुरचरण ंसिंह, कोषाध्यक्ष के लिए केसर सिंह तथा अड्डा इंचार्ज के लिए विकास खंडूजा उर्फ विक्की मैदान में होंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एसएस राणा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि शुक्रवार, 22 अप्रैल को सिरमौर ट्रक यूनियन चुनाव के लिए नामांकन तिथि रखी गई है। चुनाव में करीब 990 ऑपरेटर मतदान करेंगे। शनिवार, 23 अप्रैल 2016 को ट्रक यूनियन का चुनाव होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें