फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाबाग में युवकों से 24.47 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
sirmaur news two people arrested with chitta drugs in silabaag rajgargh sirmaur
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस ने नेरीपुल-सनौरा मार्ग में शिलाबाग के समीप दो युवकों से 24.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस दल ने बुधवार प्रात: शिलाबाग में सनौरा-गिरिपुल की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल को रोका। इस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस को देख कर मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब से कोई चीज निकाल कर सड़क के साथ नीचे की तरफ फेंक दी और हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। साथ ही सड़क के नीचे फेंके गए लिफाफे को चेक करने पर उसमें 24.47 ग्राम चिट्टा पाया गया। युवकों की पहचान रेशव ग्राम खोनी, डाकघर हाटकोटी तहसील जुब्बल जिला शिमला और रिशभ नेगी ग्राम सामला, वार्ड नंबर चार, तहसील और जिला रोहड़ू के रूप में हुई है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें