फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर टोकियों के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे का उपचार किया जा रहा है। माजरा थाना पुलिस गहनता से हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम टोकियों निवासी अंकुश शर्मा पुत्र स्व. मदन लाल के बयान पर मामला दर्ज किया है। मंगलवार रात वह ढाबे के बाहर एनएच-07 किनारे बैठा था। देखा कि एक बाइक नाहन से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी जो कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा देख वह भी मौके पर पहुंचा। हादसे में घायल दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां संगड़ाह तहसील के ग्राम टटवा निवासी वीरेंद्र कुमार(28) पुत्र लायक राम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रकाश चंद (33) पुत्र मान सिंह निवासी टटवा का उपचार किया जा रहा है।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। माजरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें