नौहराधार में आयोजित अंडर-12 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मुकाबले में हिस्सा लेते खिला?
- फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की अंडर-12 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद प्रतियोगिता में सुरला की नयना ने पहला और शिलाई की किंजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में नौहराधार के अनिल ने पहले और पंावटा के हिमांशु ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। शॉटपुट स्पर्धा में पांवटा के अभय और सागर ने क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। छात्रा वर्ग में राजगढ़ की नव्या अव्वल रहीं।
इससे पूर्व जिला स्तरीय चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता जोगिंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित करके किया। जोगिंद्र चौहान ने झंडा लहराने के बाद परेड की सलामी ली। सनद् रहे कि इस प्रतियोगिता में 14 शिक्षा खंडों के 1300 प्रतिभागी छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन सिंह, तहसीलदार काकूराम, और अधिशासी अभियंता मनीष शर्मा समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।