नाहन में जिला भाषा अधिकारी एवं निर्णायक मंडल के साथ जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता के विजेता प्?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की लता मंगेशकर स्मृति राज्य सम्मान योजना के अंतर्गत भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर ने नाहन आईटीआई में जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें जिला सिरमौर के करीब 60 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों में आयोजित की गई।
कनिष्ठ वर्ग में 7 से 16 साल और वरिष्ठ वर्ग में 16 वर्ष से ऊपर की आयु के कलाकार शामिल रहे। प्रतियोगिता में जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, संगीत शिक्षक डॉ. देवराज शर्मा, सविता ठाकुर, रविंद्र सिंह, कंवर सिंह नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में विशुद्ध लोक गीत के वरिष्ठ वर्ग में मोनिका शर्मा व हरिचंद चौहान विजेता रहे। विलयात्मक लोकगीत प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हिमांशी और शुभम ने बाजी मारी। जबकि कनिष्ठ वर्ग में सार्थक बरसांटा विजेता रहे। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार राशि प्रदान की।
कांता नेगी ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों ने 11 हजार की ईनामी राशि जीती है। इनको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।