फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनोग में सरकारी बस से टकराई अनियंत्रित कार, लगा जाम

विज्ञापन
नाहन- कुमारहट्टी एनएच पर नाहन के समीप बनोग में कार व बस की टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से सराहां जा रही एचआरटीसी की बस से सोमवार शाम एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसा नाहन से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर यशवंत विहार में हुआ। इस दौरान कुछ देर तक जाम लगा रहा। गनीमत ये रही कि किसी को भी चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार (एचपी 71ए-1584) नाहन की ओर आ रही थी। यशवंत विहार के समीप पहुंचते ही कार नाहन से सराहां जा रही सरकारी बस से टकरा गई। इस दौरान जाम लगा रहा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस थाना नाहन से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह दल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। इस बीच बस में बैठी सवारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। काफी देरी से बस को सराहां के लिए रवाना किया गया। घटना की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने की है। कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें