फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: प्रेमी ने ही किराये के कमरे में जहर देकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर जंगल में जलाया शव

Thu, 14 May 2026 05:19 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के जंगल में मिला अधजला शव हरियाणा की युवती का था। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया। आरोपी ने पहले बराड़ा में एक किराये के कमरे में युवती अमनदीप (32) को जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जंगल में मिला अधजला शव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कोलर और धौलाकुआं के बीच सुखचेनपुर के जंगल में युवती के मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने ही पहले हरियाणा में प्रेमिका को जहर दिया, फिर सिरमौर के जंगल में शव जला दिया। हिमाचल और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गहन और सक्रिय जांच के बाद इस अंधे कत्ल की कड़ियां आपस में जुड़ीं, जिससे इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हो सका।

विज्ञापन




पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंककर उसे जलाने का प्रयास किया था। आरोपी ने इस घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया। आरोपी ने पहले हरियाणा के बराड़ा में किराये के कमरे में युवती अमनदीप (32) को जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा। फिर शव को बोरे में रिक्शे के माध्यम से बाहर निकाला और बाद में गाड़ी में भरकर हरियाणा से सटे सिरमौर लेकर पहुंचा। यहां रात को धौलाकुआं-कोलर के बीच सुखचेनपुर के जंगल में नेशनल हाईवे के साथ ही शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


 

वहीं, 12 मई को बराड़ा में परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए जांच कर रही रही थी कि 13 मई को कोलर के समीप जंगल में शव मिलने की जानकारी माजरा पुलिस को मिली। हरियाणा पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क किया। बुधवार देर रात को ही आरोपी नवीन, निवासी बराडा को पुलिस ने सिरमौर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने रिक्शा संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस ने नवीन के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती शिक्षक थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। युवती करीब 5-6 वर्षों से युवक के संपर्क में थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस के अनुसार फिलहाल गिरफ्तार युवक ने बताया कि दोनों ने मरने की योजना बनाई थी। युवती ने पहले जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई, लेकिन उसने जहर नहीं निगला।
विज्ञापन

हरियाणा व हिमाचल पुलिस के संयुक्त प्रयास से जंगल में अधजली हालत में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पांवटा साहिब से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवती के शव का मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई हरियाणा पुलिस कर रही है।-योगेश रोल्टा, एएसपी सिरमौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें