फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बाद सिरमौर की सीमाओं पर पुलिस मुस्तैद, हर वाहन की जांच

विज्ञापन
पांवटा साहिब के बैरियर पर नाकाबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
कालाअंब/पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में खालीस्तानी समर्थकों की गतिविधियां उजागर होने के बाद सिरमौर पुलिस ने सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। हरियाणा और उत्तराखंड से सटी सिरमौर की सीमाओं पर पहुंच रहे वाहनों की जांच तेज हो गई है। हर वाहन को प्रदेश की सीमा में जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी बम निरोधक दस्ता तैनात नहीं दिखा लेकिन पुलिस की टीमें बैरियरों की पड़ताल करती जरूर नजर आईं। पांवटा साहिब में बहराल, गोविंदघाट, कोलर-बिलासपुर बैरियरों पर सोमवार को पुलिस चौकस नजर आई। यहां डीएसपी समेत पुलिस की टीमों ने भी बैरियरों का निरीक्षण किया।
वहीं हरियाणा से सटे कालाअंब बैरियरों पर सिर्फ दो ही पुलिस कर्मी तैनात नजर आए जो वाहनों की जांच के साथ-साथ पूछताछ करते भी दिखे। कालाअंब के रास्ते प्रदेश में प्रतिदिन हजारों वाहन प्रवेश करते हैं। पुलिस थाना कालाअंब प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बैरियर पर वाहनों की जांच के साथ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है कि कहां से आए और कहां जाना है। इसके अलावा पीसीआर वैन भी प्रदेश की सीमा पर निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

उधर हरियाणा और उत्तराखंड सीमाओं से सटे बैरियरों पर सोमवार सुबह से ही पुलिस जवान मुस्तैद दिखे। सुबह 11:32 बजे गोविंदघाट बैरियर पर एक दर्जन पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते नजर आए। मौके पर खुद डीएसपी बीर बहादुर और एसएचओ अशोक चौहान भी मौजूद रहे। दोपहर 12:35 बजे तक दो सौ से अधिक वाहन हिमाचल पहुंचे।
हरियाणा राज्य सीमा के बहराल बैरियर पर भी चौकसी दिखी। 1:15 बजे पर हरियाणा सीमा से दर्जनों वाहनों की लंबी लाइनें नजर आईं जहां सभी वाहनों की जांच चल रही थी। 1:34 बजे डीएसपी और एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे में यहां से 112 वाहनों ने हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। डीएसपी बीर बहादुर ने बहराल बैरियर पर तैनात टीम के पुलिस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। अधिकारियों ने गोविंदघाट, कोलर-बिलासपुर मार्ग, डाकपत्थर व बहराल सीमा बैरियरों पर हर वाहन की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि राज्य के पांचों सीमा बैरियरों पर चौकस नजर रखी जा रही है। इन बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मियों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
.

उत्तराखंड राज्य सीमा के गोविंदघाट बैरियर पर वाहन की तलाशी लेती पांवटा पुलिस। संवाद- फोटो : NAHAN

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर तैनात पुलिस दल। संवाद- फोटो : NAHAN

ालाअंब बैरियर पर वाहन चालक से पूछताछ करता एक पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें