नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर के चौगान मैदान में सीनियर वर्ग क्रिकेट टीम का चयन हुआ। चयनकर्ताओं में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, राजेंद्र बब्बी, धीरेंद्र मोहिल, संजय पंडित व मोहम्मद ताहिर ने सिरमौर की टीम का चयन किया। चयनित टीम के खिलाड़ियों का 18 अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा ।
शनिवार को नाहन के चौगान खेल मैदान में ट्रायल हुआ जिसमें जिला सिरमौर के 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित टीम सदस्य 18 अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। चयनित सीनियर सिरमौर टीम के सदस्यों में संग्राम सिंह, मानिक मोहित, अक्षय शर्मा, राहुल, रोहित, अंकुश ढ़ालीवाल, मुनित कल्याण, गुरविंद्र सिंह, नवाब सिंह, प्रशांत तोमर, अरसलान खान, चिराग, दानिश मोहम्मद, राजीव सोढ़ा, रोहन, हिमांशु, दिनेश चंदेल, रजत वर्मा, विशाल कुमार, अग्रिम, धर्मेंद्र, कपिल, ऋतिक सिंह, मोहसिन खान व शिवम् शर्मा शामिल रहे।