फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बालीवाला में आग से 60 बीघा में तैयार गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो

Sat, 11 Apr 2026 04:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला(सिरमाैर)।

सार

मुगलांवाला करतारपुर के गांव बालीवाला में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से करीब 60 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बालीवाला में आग से 50 बीघा में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर के गांव बालीवाला में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से करीब 60 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटवार वृत्त अजौली के तहत आने वाले बालीवाला में खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार तेज हवाओं से आपस में टकरा गए। स्पार्किंग से खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम पांवटा को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने तहसीलदार और फायर विभाग की टीम को मौके पर भेजा।

विज्ञापन





 

हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। बाद में अग्निशमन विभाग पांवटा तथा राजबन पुलिस चौकी के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझाया, जिससे साथ लगते खेतों का नुकसान होने से बच गया। तहसीलदार पांवटा साहिब मस्त राम भारद्वाज कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पटवारी दर्शन सिंह ने नुकसान का आकलन किया। इस घटना में रुपिंद्र पुत्र पृथ्वी सिंह, हरजीत सिंह पुत्र सुभाष सिंह, अशोक कुमार पुत्र मुलखराज, गुरदास पुत्र बाबू राम, ओम प्रकाश, सुखराम पुत्र परसराम, सुरेश, हरमेश पुत्र जगतराम, रमेश पुत्र बंता राम, जोगिंद्र पुत्र मलोराम, महिंद्र पुत्र राम स्वरूप, सोहन पुत्र रामस्वरूप, राजा राम पुत्र बग्गा राम तथा संतोष देवी धर्मपत्नी अशोक कुमार सहित कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार ने पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मौजूद बिजली बोर्ड के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त तार की तत्काल मरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। घटना के दौरान गांव के पूर्व उप प्रधान अनिल चौधरी, राजेश शर्मा, आत्मा राम शर्मा, कालू सहित अन्य स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें