फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के बाद शिलाई क्षेत्र में तेंदुओं ने मचाया आतंक

Sat, 06 Feb 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय नाहन की पंचायत नेहली धीड़ा के बाद खूंखार तेंदुओं ने अब शिलाई विकास खंड में आतंक मचा कर रखा है। यहां शुक्रवार को दिन दिहाड़े घर के समीप जंगल में चर रही 4 बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है जिसे लेकर किसानों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पाब मानल के गांव गंगटोली में घटना सामने आई है। यहां किसान गीताराम अपनी बकरियों को लेकर समीप के जंगलों में चरा रहा था, तभी अचानक घात लगाकर बैठा एक तेंदुआ बकरियों के झुंड पर टूट पड़ा। देखते ही देखते 4 बकरियों को नोच कर मार डाला। गीताराम को जैसे ही घटना का पता चला तो पास ही बकरियों के अवशेष पड़े मिले।
उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी सरसरी सूचना मिली है। शिकायत अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलेगी तो प्रभावित किसान को सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें