फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कलश यात्रा के साथ राजगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
राजगढ़ में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जन्माष्टमी महोत्सव के बाद पांच सितंबर को लगेगा विराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में 16वें भक्ति ज्ञान यज्ञ एवं आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निकली कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर परिसर से शुरू आराध्य देव शिरगुल महाराज मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने शिरगुल महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कलश यात्रा राजगढ़ शहर की परिक्रमा करते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर परिसर पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। आठ दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा का वाचन आचार्य कमलकांत महाराज करेंगे। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सकेंगे। चार सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। पांच सितंबर को हवन और भंडारे के साथ कथा काे विराम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें