फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रेणुकाजी मेला : व्यापारियों को 15 नवंबर से मिलेंगे प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए 15 नवंबर से व्यापारियों को प्लॉट दिए जाएंगे। मेला मैदान में प्लाटों की मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। 22 नवबंर से रेणुकाजी मेला शुरू हो रहा है। राजस्व विभाग के कर्मचारी मेला मैदान में प्लॉटों की मार्किंग करने में जुटे हुए हैं। मैदान में प्रथम पंक्ति में 400 के करीब प्लाट तैयार किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त प्लाटों को भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कानूनगो कमलेश कुमार और राम सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग के करीब दर्जन भर कर्मचारी मार्किंग के कार्य में जुटे हैं। सभी प्लाट दिवाली तक तैयार कर लिए जाएंगे। रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि प्लाॅटों के आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के साथ-साथ सबलेटिंग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। किसी भी व्यापारी को प्लॉटों को सबलेट करने का अधिकार नहीं होगा। बोर्ड के कार्यवाहक सीईओ एवं तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सभी प्लाॅटों को समय रहते तैयार कर लिया जाएगा, लेकिन व्यापारियों को प्लाॅट 15 से लेकर 20 नवंबर तक वितरित किए जाएंगे। सभी प्लाॅट बोली के आधार पर पर ही दिए जाएंगे। सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही प्लाॅट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें