फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेचड़ का बाग में 2 से 4 सितंबर तक मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी, वॉलीबॉल और महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं और दंगल होगा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष क्षमानंद शुभारंभ और पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे मेले का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र के बेचड़ का बाग में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन 2 से 4 सितंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले को लेकर मेला प्रबंधक समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल दंगल मुख्य आकर्षण रहेंगे।
मेले का विधिवत शुभारंभ 2 सितंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति ददाहू के अध्यक्ष क्षमा नंद शर्मा करेंगे। वहीं, 4 सितंबर को समापन समारोह में विधायक एवं कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन सुबह 10:30 बजे से कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। दोपहर 12 बजे महिला मंडल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें म्यूजिकल चेयर, रूमाल झपट, चांदी तोड़ और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। 3 सितंबर को भी कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले जारी रहेंगे। 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 3 बजे पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 4 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे आयोजित होने वाला विशाल दंगल रहेगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल की पहली कुश्ती के लिए 51 हजार रुपये की इनामी राशि निर्धारित की गई है। ऐसे में दंगल को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

वॉलीबॉल की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसी तरह कबड्डी की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें