फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बसों की कमी, रोहडू-पांवटा साहिब सेवा सात महीने से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिनस जाकर उत्तराखंड के निजी वाहतों में करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

जोखिम के साथ बेहद खर्चीला साबित हो रही यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन रोहड़ू डिपो की रोहड़ू-पांवटा बस सात माह से बंद है। इससे रोहड़ू, कोटखाई, जुब्बल, त्यूणी के अलावा धार्मिक स्थल हनोल और हाटकोटी जाने वाले यात्री खासे परेशान हैं।
ग्रामीणों को मिनस जाकर उत्तराखंड के निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। यहां से सफर जोखिम भरा होने के साथ-साथ खर्चीला साबित हो रहा है। नैनीधार पंचायत के प्रधान जगत ठाकुर, कोटी-बौंच की प्रधान चंद्रा देवी, रास्त की प्रधान जग्गो देवी, ग्रामीण अनिल कुमार, सुभाष और दिनेश ने बताया कि सात माह से रोहड़ू-पांवटा बस बंद होने से रोहड़ू की ओर जाने के लिए बहुत दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इससे सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सतौन, कफोटा, शिलाई, रोनहाट, गत्ताधार क्षेत्र के साथ-साथ जिला शिमला के धार-चांदना, गुम्मा क्षेत्र के ग्रामीणों को एकमात्र बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोहड़ू डिपो की ओर से रूट संचालित नहीं हो पाने की सूरत में इसे नाहन डिपो को शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि रोहड़ू डिपो में बसों की भारी कमी है। 15 वर्ष पूरी कर चुकी बसों को रूट से हटाया जा रहा है। इसके तहत इस वर्ष काफी बसें ऑफ रोड हो गईं। नई बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इससे कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नई बसें उपलब्ध नहीं होती हैं, तो डोडरा क्वार जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने से कुछ रूट मार्च तक बंद रहते हैं, जिससे बसें नहीं चलतीं। उस समय पांवटा रूट को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें