फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लागू करने से पहले मिले प्रशिक्षण : जेपी शर्मा

Sun, 21 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू करने से पहले व्यापारियों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाना जरूरी है जिससे लागू करने में आसानी रहे व उपभोक्ताओं को इसका वास्तविक फायदा मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों में बेहतर कदम उठाए गए हैं। मुफ्त बीमा, राजबन व खोदरी से बैरियर हटाने से व्यापारियों की दिक्कतें दूर हुई। ऑनलाइन क्लीयरेंस सुविधा शुरू होने पर गाड़ियों को बैरियर पर नहीं रोका जाता है। ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संबोधित किया। व्यापारी प्रकोष्ठ व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं व सुविधाओं पर चर्चा की गई। विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विचार प्रकट किए। कांग्रेस संगठन को पांवटा विस क्षेत्र में मजबूत करने को एकजुट होकर कार्य करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकार सिंह, पीसीसी सदस्य नसीमा बेगम, हिप्र कांग्रेस राज्य लीगल सैल उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जेपी शर्मा, अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष कमलजीत सिंह, महिला ब्लॉक इकाई अध्यक्ष विरांजना चौधरी, शहरी इकाई अध्यक्ष असगर अली, युकां मंडल उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, हिमांशु परवाल, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, शमशूदीन, सुरेश शर्मा, अजय कुमार, अचल शर्मा, हेमा, गुलाब सोनी, समीर शर्मा, रणजीत कौर व जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें