फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उच्च विद्यालय पोका के विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर और जूते

विज्ञापन
पोका स्कूल में जूते व स्वेटर के साथ बच्चे। संवाद
विज्ञापन
उच्च विद्यालय पोका के विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर और जूते
विज्ञापन

कांडों निवासी दंपती अनुज शर्मा और शालू शर्मा ने की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। पोका पंचायत के कांडों निवासी अनुज शर्मा और पेसबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी उनकी पत्नी शालू शर्मा ने उच्च विद्यालय पोका के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते वितरित किए।
विज्ञापन

इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे समाजसेवी अनुज शर्मा के इस नेक कार्य के लिए विद्यालय की मुख्य अध्यापिका पवन बाला ने आभार प्रकट किया।
पवन बाला ने कहा कि ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को इनकी विशेष जरूरत थी। बता दें कि अनुज शर्मा नाइजीरिया की एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। जबकि उनकी पत्नी शालू शर्मा वन विभाग में वन रक्षक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर स्टाफ सदस्य सुदेश कुमार, रूपा चौहान, रविंद्र कुमार, विशाल सिंह, सुमेर चंद और सुरतो देवी उपस्थित रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें