फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू क्षेत्र के शिवलिंगों पर बही गंगा, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर ददाहू में  जलाभिषेक करते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
-हरिद्वार, नीलकंठ, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़िए
विज्ञापन

-महामृत्युंजय मंत्र के जाप के बीच किया जलाभिषेक, बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। श्रावण शिवरात्रि और चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को ददाहू क्षेत्र के शिवालय बम-बम भोले के जयघोष और महामृत्युंजय मंत्र के जाप से गूंज उठे। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सैकड़ों कांवड़ियों ने हरिद्वार, नीलकंठ, गोमुख और गंगोत्री से लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान शिवलिंगों पर गंगा की धाराएं बहती नजर आईं।
ददाहू क्षेत्र के सैकड़ों युवा अलग-अलग टोलियों में गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार, नीलकंठ और गोमुख आदि तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को लौटने के बाद कांवड़ियों ने क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से शिवलिंगों पर गंगाजल अर्पित किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश के बावजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। महामृत्युंजय मंत्र के जाप और मंत्रोच्चारण के बीच हुए जलाभिषेक से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पहले स्थानीय जलाल पुल पर कांवड़ियों का बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया और धार्मिक जयघोष के साथ स्वागत किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें