फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यालय प्रमुखों को नेतृत्व और प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
डाइट नाहन कार्यशाला के दौरान मौजूद स्कूल मुखिया। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दक्षता से कार्य करने का आह्वान
समाज में शिक्षक की भूमिका और उससे अपेक्षाओं पर हुई चर्चा, आईआईएम सिरमौर से प्रशिक्षित प्रधानाचार्य दे रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विद्यालय प्रमुखों की पांच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला का सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई इस कार्यशाला का उद्घाटन शिक्षा उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान, शिक्षा उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा उच्च) डॉ. मदन लाल और शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं डाइट के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के आरंभ में सीमा धीमान ने मुख्यातिथि डॉ. मदन लाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव ठाकुर, स्रोत व्यक्तियों और प्रशिक्षण में भाग ले रहे विद्यालय प्रमुखों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव ठाकुर ने सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्देशों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। वहीं, मुख्यातिथि डॉ. मदन लाल ने विद्यालयों में बेहतर परिणामों के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला के जिला समन्वयक डॉ. आईडी. राही ने बताया कि इसमें जिला सिरमौर के 16 शिक्षा खंडों से 70 विद्यालय प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें नाहन, सुरला, ददाहू, सराहां, संगड़ाह, नारग, राजगढ़, नौहराधार, रोहनाहट, शिलाई, बकरास, कफोटा, सतौन, खोड़ोवाला, पांवटा साहिब और माजरा शिक्षा खंड शामिल हैं। कार्यशाला में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों सहित विद्यालय नेतृत्व से जुड़े अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यशाला में स्रोत व्यक्तियों के रूप में वे प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर के तत्वावधान में ऋषिकेश और धौलाकुआं में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें विनोद कुमार, प्रेम कश्यप, कुलदीप सिंह, एमआर वर्मा, जोगी राम कन्याल, प्रताप सिंह और राजकुमार शामिल हैं। इनके अतिरिक्त कंप्यूटर प्रवक्ता अतुल भाटिया और अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा भी प्रशिक्षण में सहयोग दे रहे हैं।
कार्यशाला के पहले दिन प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति विनोद कुमार, प्रधानाचार्य पीएम श्री विद्यालय नाहन ने समाज में शिक्षक की भूमिका और समाज की उससे अपेक्षाएं.., विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षक की सामाजिक जिम्मेदारियों और शिक्षा व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

दोपहर के सत्र में पीएम श्री विद्यालय राजगढ़ के प्रधानाचार्य प्रेम कश्यप ने शिक्षकों की कार्यशैली और समाज में उनके योगदान पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक को अपने सेवाकाल में इस तरह कार्य करना चाहिए कि समाज उसे सेवानिवृत्ति के बाद भी सम्मान और आदर के साथ याद रखे। इस दौरान शिक्षा और समाज के परस्पर संबंधों पर समूह चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें समाज की शिक्षकों से अपेक्षाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में जनसहयोग से सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें