फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंचायतों और न्यूनतम मजदूरी का छीना जा रहा अधिकार

विज्ञापन
कफोटा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


कांग्रेस की मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कफोटा में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा(सिरमौर)। कांग्रेस कमेटी शिलाई ने कफोटा विश्राम गृह में मनरेगा बचाओ अभियान की बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने की। जबकि मनरेगा बचाओ अभियान के संयोजक धमेंद्र सिंह धामी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर धमेंद्र धामी ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा कानून को एक तरह से खत्म कर दिया है। नये कानून में लोगों के काम करने का अधिकार छीना जा रहा है। मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों के हाथ से शक्तियां छीन कर अपने हाथ में रखना चाहती है। इसके साथ ही आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह मनरेगा में दी गई काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी और जवाबदेही की गारंटी को बहाल करे। मनरेगा में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी 400 रुपये तय करे।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिलाई विधानसभा मनरेगा बचाओ अभियान के संयोजक चंद्रमोहन ठाकुर, मंडी समिति के चेयरमैन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जगत सिंह पुंडीर व सुनील चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संवाद

कफोटा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें