फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली तक निकाली रैली

विज्ञापन
सतौन में कोर्ट का फैसला पक्ष में आने पर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली तक निकाली रैली
विज्ञापन

भाजपा नेता बलदेव तोमर का किया स्वागत, फैसले से खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के हाटी जनजातीय का उच्च न्यायालय में चल रहे केस में हाटी जनजातीय के पक्ष में फैसला आने से गिरिपार में खुशी का माहौल है। शिलाई भाजपा ने रविवार को गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ता सुबह ही बस स्टैंड पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


12 बजे के करीब बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उसके उपरांत एक रैली बस स्टैंड से होकर पहाड़ी गली तक निकाली गई। इस दौरान युवाओं और महिलाओं ने पहाड़ी रासे लगा कर जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने पटाखे चला कर खुशी मनाई। पहाड़ी गली में बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में सभी ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय के पक्ष में माननीय उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला आने की खुशी में आज सतौन में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह पूरे हाटी समाज के संघर्ष, एकजुटता और स्वाभिमान की जीत है। सभी लोगों ने एकजुटता में जय हाटी जय माटी के नारे लगाए।।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें