फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारावाहिक प्यार की लुक्का छुप्पी में नजर आएगी शीतल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। छोटे-छोटे मंचों से अभिनय को निखारते हुए गुरु की नगरी पांवटा की प्रतिभाशाली कलाकार शीतल अभिनय के शिखर को छूने के लिए बेताब हैं। सपनों की उड़ान लेकर तीन वर्ष पहले पांवटा से मुंबई रवाना हुईं और अब, टीवी धारावाहिक ‘प्यार की लुक्का छुप्पी’ में अभिनय करते हुए नजर आएंगी। इससे पहले शादी मुबारकां धारावाहिक में भी शीतल अभिनय कर रही हैं। सोमवार को टीवी चैनल पर धारावाहिक का प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि माता-पिता और कुछ सहयोगियों ने कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाया है। पांवटा निवासी शीतल ने बताया कि अभिनय में बचपन से रुचि रही है। इसके लिए पिता संजय कुमार और मां राणों, नगर परिषद की पार्षद हरविंदर कौर और सीए वीरेंद्र भाटिया समेत कई लोगों का सहयोग मिलता रहा है। मॉडलिंग व टीवी सीरियलों शक्ति, तेरी गालियां, दिव्य दृष्टि समेत काफी कम समय में छोटे और बेहतर रोल किए हैं। जीवन में चर्चित अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की नई फिल्म छिछोरे में भी शीतल काम चुकी हैं। शीतल ने कहा कि गुरु की नगरी से महानगर तक के सफर में हर उतार-चढ़ाव और कई पड़ाव देखने को मिले। चुनौती और अड़चनों से आगे बढ़ते हुए ही सफलता हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

पांवटा से मुंबई तक का सफरनामा...
शीतल गुरु की नगरी पांवटा के बीकेडी स्कूल में 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। कॅरिअर के शुरुआती 2014 में डांसिंग स्टार में टॉप-6 में रहीं। एक्टिंग, मॉडलिंग और डांसिंग में रुचि रही है। जूनियर कलाकार के रूप में एमबी-25, रजनीकांत की पिता फिल्म में छोटी सी भूमिका भी कर चुकी हैं। शीतल अब मुंबई में सफलता हासिल करने को प्रयासरत है। कठोर परिश्रम करके कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय करतीं नजर आ रही है। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपने अभिनय को धीरे धीरे निखारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें