फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भवन व परिसर किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा सिविल अस्पताल की ओपीडी शनिवार
विज्ञापन

को खुली रहेगी। बुधवार को अस्पताल का एक वरिष्ठ सहायक व उपचाराधीन एक मरीज कोरोना संक्रमित निकला था। जिसके बाद वीरवार व शुक्रवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी को बंद रखा गया। शुक्रवार को अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवाया दिया है। सिविल अस्पताल प्रभारी 8 स्टाफ सदस्यों को होम आइसोलेट पर रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को सिविल अस्पताल में उपचारित एक मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद सिविल अस्पताल के एक वरिष्ठ सहायक भी पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद अस्पताल के कार्यालय को 3 दिनों के लिए सील कर दिया था। वीरवार व शुक्रवार को ओपीडी भी बंद रखी गई। जिससे किसी भी तरह के संभावित कोविड-19 के खतरे से बचाव हो सकें। शुक्रवार को अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं ही सुचारु रुप से चलती रही। उधर, सिविल अस्पताल के कार्यकारी प्राभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल में दो दिन ओपीडी बंद रखी गई। अब शनिवार को ओपीडी फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें