शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के लिए नाहन पहुंचे 64 अभ्यर्थी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला सिरमौर में शास्त्री अध्यापकों के विभिन्न श्रेणियों के चार पद बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया चली हुई है।
चार दिन चलने वाली इस काउंसलिंग प्रक्रिया में दूसरे दिन भारी संख्या में अभ्यर्थी नाहन पहुंचे और इस प्रक्रिया में भाग लिया।
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तीन कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। इसमें प्रधानाचार्य निरीक्षण चमन लाल, खंड परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर और सैनवाला स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब खान शामिल हैं।
काउंसलिंग समन्वयक चमनलाल ने बताया कि दूसरे दिन 64 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। जबकि पहले दिन 85 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था।
उन्होंने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पहले नवंबर माह में शुरू की गई थी, जिस पर रोक लग गई थी। रोक हटने के बाद यह प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है। उस समय जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था उनको इस प्रक्रिया में अब आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 11 जनवरी तक चलेगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन में शास्त्री की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्