फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कविता लेखन में लक्षिता गरनेरिया और रील मेकिंग में कोमल प्रथम

विज्ञापन
पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान व स्टॉफ सदस्यरैली को कैंपस से रवाना करते हुए: स्रोत:
विज्ञापन
जागरूकता रैली से विद्यार्थियों ने दिया भाईचारे और सद्भावना का संदेश
विज्ञापन

पांवटा साहिब कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्काउट एंड गाइड, हिंदी, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान की ओर से जागरूकता व शांति रैली से की गई।
रैली पांवटा साहिब महाविद्यालय से गुरुद्वारा साहिब तक निकाली गई। इस रैली में विद्यार्थियों ने समाज में भाईचारे और सद्भावना का संदेश देते हुए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। गुरुद्वारा पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने भोजन वितरण, साफ-सफाई और अन्य सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। इन अनुभवों ने विद्यार्थियों के मन में सेवा, सहयोग और शांति की भावना को औरर अधिक प्रगाढ़ किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली के बाद महाविद्यालय में कविता लेखन, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शांति, सेवा और मानवता जैसे विषयों पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। कविता लेखन में जहां भावनाओं की गहराई खूब झलकी। वहीं रील्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक संचार के जरिए सेवा और शांति का सशक्त संदेश दिया। कविता लेखन में लक्षिता गरनेरिया ने प्रथम तथा कोमल शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं रील मेकिंग में कोमल शर्मा प्रथम तथा तुषार द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में स्काउट एंड गाइड प्रभारी प्रो. कांता चौहान, प्रो. कल्याण राणा और प्रो. नंदिनी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और शांति-संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें