फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक सप्ताह में बहाल होगी शमशेरगढ़ उठाऊ सिंचाई योजना

विज्ञापन
गिरि नदी पर स्थापित बंद पड़ी शमशेरगढ़ उठाऊ सिंचाई योजना
विज्ञापन
-बरसात में गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद की गई थी योजना
विज्ञापन

-जलशक्ति विभाग ने उपकरणों की दोबारा स्थापना का काम तेज किया
योजना बहाल होने से 580 बीघा जमीन को मिलेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गिरि नदी में बरसात के दौरान बढ़े जलस्तर और बाढ़ की आशंका के चलते बंद की गई शमशेरगढ़ उठाऊ सिंचाई योजना जल्द बहाल होने जा रही है। जलशक्ति विभाग ने योजना को दोबारा चालू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह के भीतर योजना शुरू होने की उम्मीद है। इससे शमशेरगढ़ और डोरियोंवाला क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
करीब 580 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई इस योजना पर निर्भर है। योजना बंद होने के कारण पिछले कई महीनों से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से फसलों की तैयारी और खेतीबाड़ी भी प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

किसान नरेश कुमार, दल सिंह, लाल सिंह नंबरदार, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगीर राम, राजीव और मनन शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से योजना के उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। इसके चलते पंप हाउस से मोटर, पंप और पाइपलाइन सहित कई उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। वहीं, कुछ उपकरण मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

अब जलशक्ति विभाग की ओर से मोटर, स्टार्टर, जाली, पाइपलाइन और अन्य जरूरी उपकरणों को दोबारा स्थापित किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि योजना बहाल होने से गेहूं, गन्ना, चारा, सब्जियों और बागवानी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से चली आ रही सिंचाई समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें