फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी में शमशेर स्कूल नाहन और रामा स्कूल विजेता

विज्ञापन
बनकला स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी, शिक्षक व मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
बनकला में नाहन खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


नाहन खंड के स्कूलों के 340 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकलाा में नाहन खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में पंचायत प्रधान चेतना ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य प्रीति तनवर ने बताया कि छह दिवसीय प्रतियोगिता में 340 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 220 छात्र और 120 छात्राएं शामिल रहीं। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल में रामा स्कूल विजेता और धौण स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में रामा विजेता व बनकला उपविजेता रहा। खो-खो में रामा स्कूल विजेता और बनकलाा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन विजेता और रामा स्कूल उपविजेता रहा। योग में बिरला प्रथम और बनकला द्वितीय रहा।
विज्ञापन

शतरंज में बनकला प्रथम और धौण द्वितीय, जबकि कुश्ती में बनकला प्रथम और जमटा द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में बिरला स्कूल की वैष्णवी प्रथम, सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन की आरवी द्वितीय और पीएमश्री स्कूल नाहन की व्योमिनी तृतीय रहीं। एकल गीत में जमटा स्कूल की अनन्या प्रथम, एसवीएन स्कूल नाहन की अर्षिता द्वितीय और बनकला की वैष्णवी तृतीय रहीं। समूहगान में एसवीएन स्कूल नाहन प्रथम, पीएमश्री स्कूल नाहन द्वितीय और बनकला तृतीय रहा। लोकनृत्य में पीएमश्री स्कूल नाहन प्रथम और जमटा द्वितीय रहा। एकांकी नाटक में धौण स्कूल प्रथम और बोहलियों स्कूल द्वितीय रहा।
छात्र वर्ग में शमशेर स्कूल का प्रदर्शन
छात्र वर्ग की वॉलीबाल में शमशेर स्कूल नाहन प्रथम और रामा स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में शमशेर स्कूल नाहन विजेता और पंजाहल स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में पीएमश्री स्कूल नाहन प्रथम और पाइनवुड पब्लिक स्कूल जमटा द्वितीय रहा। बैडमिंटन में धौण स्कूल विजेता और एसवीएन स्कूल नाहन उपविजेता रहा। योग में बिरला स्कूल प्रथम और बनकला द्वितीय रहा। कुश्ती में बनकला प्रथम और शमशेर स्कूल नाहन द्वितीय रहा। शतरंज में शमशेर स्कूल नाहन प्रथम और बनकला द्वितीय रहा।
विज्ञापन

भाषण में पाइनवुड स्कूल जमटा के ध्रुव शर्मा प्रथम, बनकला के शिवांश तोमर द्वितीय और पीएमश्री स्कूल नाहन के रेहान तृतीय रहे। एकल गीत में एसवीएन स्कूल नाहन के मोलिद प्रथम, पीएमश्री स्कूल नाहन के प्रवेश द्वितीय और बनकला के राघव तृतीय रहे। समूहगान में एसवीएन स्कूल नाहन प्रथम, पीएमश्री स्कूल नाहन द्वितीय और बनकला तृतीय रहा। एकांकी नाटक में पीएमश्री स्कूल नाहन प्रथम और धौण स्कूल द्वितीय रहा। लोकनृत्य में पीएमश्री स्कूल नाहन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें