फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में शक्ति हाउस पहले स्थान पर

विज्ञापन
हिम पब्लिक हाई स्कूल में विज्ञान मेले के दौरान मॉडल की जानकारी देते छात्र। संवाद 
विज्ञापन
हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में सजा विज्ञान मेले का मंच, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

जल संरक्षण, सौर ऊर्जा और चंद्रयान पर आधारित मॉडल बने आकर्षण, विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, चंद्रयान और मानव शरीर जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में शक्ति हाउस के अभिनव, आदित्य, अनुष्का और कनिका की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। रेणुका हाउस के आराध्य, विहाना, ट्विंकल और विजया की टीम दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य हाउस के अक्षत, निकुंज और सृष्टि की टीम प्रथम रही, जबकि सरस्वती हाउस की वैष्णवी, वंशिका और ईशानी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी हाउस की सिंधिया, मोक्ष और परिधि की टीम विजेता बनी। शक्ति हाउस के अक्ष, अभिनाश और आराध्या की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर किशन सिंह गतवाल, रामभज चौहान, मंगी राम चौहान, मदन तोमर, सेवानिवृत्त निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर, इंजीनियर सुरेश ठाकुर, सतौन व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, महेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, जेबीटी अध्यापक सुनील कंवर, सुरेश चौहान और सुखदेव तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें