फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसएफआई ने मांगों को लेकर पांवटा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने मांगों को लेकर पांवटा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बोले- अनुत्तीर्ण छात्रों को विवि परीक्षा फार्म भरने में आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कॉलेज पांवटा साहिब में शनिवार को एसएफआई इकाई ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों को परीक्षा फार्म भरने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया गया।

एसएफआई इकाई पांवटा साहिब के अध्यक्ष देविंद्र सहोता, सलीम, जस्सल, रवनीत, रुप सैनी व मोहित ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म खोले गए थे जिन्हें भरने में समस्या आ रही थी। विश्वविद्यालय की इस साइट से काफी समस्याएं हो रहीं हैं जिस कारण वे परीक्षा फार्म समय पर न भर पाने के कारण अपनी परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन

कई अनुर्तीण छात्र काफी निर्धन भी हैं। इसलिए इस फीस को भी कम किया जाने की विवि प्रबंधन से मांग रखी गई है। कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस समस्या काे जल्द से जल्द हल किया जाए ताकि छात्रों का वर्ष खराब न हो और वे समय रहते अपने परीक्षा फॉर्म भर सकें।
विज्ञापन


एसएफआई पांवटा इकाई अध्यक्ष देविंद्र सहोता ने कहा कि पांवटा साहिब कॉलेज प्रशासन से आश्वासन मिला है कि इस समस्या का जल्द ही सुधार किया जाएगा और इस समस्या के लिए कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय को भी मेल भी लिखी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें