पांवटा साहिब(सिरमौर)। छात्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला पांवटा तारुवाला के 7 विद्यार्थियों को कैंपस इंटरव्यू में चयन हो गया है। सोलन रोजगार मेले में तारुवाला स्कूल से विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था। 5 विद्यार्थियों को हेल्थ केयर व 2 का ऑटोमोबाइल क्षेत्र में चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों के चयन से स्टाफ, छात्रों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह है।
तारुवाला स्कूल की प्रधानाचार्य कांता कौंडल ने कहा कि सोलन में रोजगार मेला हुआ जिसमें वोकेशनल विषय के 7 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए भेजा गया। साक्षात्कार में हेल्थ केयर के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून ने 5 विद्यार्थियों का चयन किया है। जबकि होंडा व महेंद्र कंपनी ने ऑटोमोबाइल में स्कूल के 2 विद्यार्थियों का चयन किया।
साक्षात्कार में सफल होने पर इन युवाओं को रोजगार मिला है। तारुवाला स्कूल में वोकेशनल शिक्षा समन्वयक कुसुम राणा समेत स्टाफ के प्रेरणादायक ज्ञानवर्धन व मूलमंत्र को सफलता का श्रेय दिया है।