फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुरुवाला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Wed, 23 Oct 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
पुरुवाला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अन्य मेहमान: संवा
विज्ञापन
मुख्य अतिथि बोले स्वंयसेवियों में भरा हो सेवा भावना का जज्बा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ रोटरी क्लब प्रधान पांवटा महेश खुराना ने किया। उद्घाटन समारोह में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने समूह गायन व एनएसएस पर एक विस्तृत लेख सुनाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार राघव व एनएसएस प्रभारी विशाल कुमार ने रोटरी पावंटा से पहुंचे अध्यक्ष व अन्य सदस्यों का स्वागत किया। शिविर की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी विशाल कुमार ने एनएसएस शिविर के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की पूरी रुपरेखा बताई। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश खुराना ने इस आयोजन पर स्कूल स्टाफ को बधाई दी। कहा एनएसएस से स्वंयसेवियों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। कहा कि रोटरी पावंटा के द्वारा जल्द ही आंखों व दांतों की जांच को एक शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन

दूसरे, दिन के स्त्रोत वक्ता (आरपी) सुरेश कुमार ने मीडिया क्षेत्र में कॅरिअर, चुनौतियां व अपने अनुभवों को भी साझा किए। बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, संस्कृति व देश के गौरवमयी इतिहास की जानकारी रखने को प्रेरित किया। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो व देश के बेहतर नागरिक मिल सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान शांति स्वरूप गुप्ता, पूर्व प्रधान बलजिंदर चावला, उद्योगपति संजय अग्रवाल, विपुल जैन, एनएसएस प्रभारी विशाल, सोनिया, प्रतिभा राणा व अर्शप्रीत सिंह समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें