फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में सिरमौर के संक्रमित बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। बराड़ निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार रात को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, उपमंडल में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराड़ निवासी बुजुर्ग करीब एक सप्ताह पूर्व पेट दर्द की शिकायत के चलते एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में उपचाराधीन थे। जब उनका कोरोना टेस्ट लिया गया तो वह पॉजिटिव निकले। शनिवार रात को उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत पैतृक गांव बराड़ में ही किया गया।
उधर, राजगढ़ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं। सिविल अस्पताल राजगढ़ में गत 29 अप्रैल को 29 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे। अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉक्टर सिमी शर्मा ने बताया कि इन 29 सैंपलों को जांच के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया था जिसकी देररात रिपोर्ट आई है। 29 सैंपलों में से 15 पॉजिटिव आए हैं, जबकि 14 निगेटिव आए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब राजगढ़ विकास खंड में कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 113 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें