फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फुटपॉथ से हटें रेहड़ियां और वाहन, दो चौक पर लगाएं ट्रैफिक लाइटें

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा इकाई की बैठक मेंविचार रखते वरिष्ठ नागरिक: संवाद
विज्ञापन
फुटपॉथ से हटें रेहड़ियां और वाहन, दो चौक पर लगाएं ट्रैफिक लाइटें
विज्ञापन

बद्रीपुर, विश्वकर्मा और परशुराम चौक पर शौचालयों का निर्माण किए जाए : शर्मा

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष राजिंद्र कुमार शर्मा ने की। बैठक में 92 वर्षीय नानक चंद ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
परिषद के विशेष कार्यक्रम के दौरान राजिंद्र शर्मा, बलजिंद्र पाल सिंह चावला, अरविंद बंसल, डीआर भारद्वाज, एमएस कैंथ, गुरमीत सिंह तथा लक्ष्मी चंद अत्री को उनके जन्मदिन पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभा में सदस्यों ने शहर के विभिन्न मुद्दों को उठाया जैसे के विश्वकर्मा चौक, बांगरण चौक तथा बद्री नगर चौक में शौचालयों के निर्माण तथा विश्वकर्मा चौक तथा बांगरण चौक में ट्रैफिक लाइटें लगवाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने यह भी मांग रखी कि बद्रीपुर चौक से पांवटा बाजार तथा यमुना पुल तक पैदल चलने वाले स्थान के ऊपर लोगों की ओर से रेहड़ियां खड़ी करने के साथ ही गाड़ियां पार्क की जा रहीं हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान फुटपॉथ के ऊपर रख दिया है।

इससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता तथा पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी होती है।
इन सब मुद्दों पर मंथन के बाद पांवटा इकाई अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा करेंगे। सभा के दौरान संदीप शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सदस्यों को शीतल पेय तथा मिठाई वितरित की। परिषद की बैठक में नानक सिंह (92) की ओर से सदस्यता ग्रहण की गई है। इस पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश बेदी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान एमएस कैंथ कैप्टन पीसी भंडारी, अर्जुन खुराना, विजय गोयल, टीसी गुप्ता, हरीश जस्सल, सीबी गुप्ता, गुरदयाल सिंह सैनी, डॉ. जेपी शर्मा व पवन शर्मा समेत पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें