फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन बस अड्डे में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, 9 सीसीटीवी लगाए

विज्ञापन
बस अड्डा नाहन में लगे सीसीटीवी को देखते अड्डा प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
दो कैमरों की स्थापना का कार्य जारी, चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बस अड्डा नाहन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस दिशा में बस अड्डा परिसर में अब तक नौ सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो और कैमरे लगाने का काम प्रगति पर है।
बस अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार बस अड्डा परिसर में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब आधुनिक निगरानी प्रणाली से ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र और पेट्रोल पंप के पीछे भी दो अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे परिसर की निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी। सीसीटीवी कैमरों से बस अड्डा परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में बस अड्डा परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बस अड्डा नाहन में लगे सीसीटीवी को देखते अड्डा प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें