फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण एक सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार में जनगणना के लिए 20 प्रगणकों और पांच निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। जिले की नौहराधार तहसील के बर्फीले क्षेत्र के 10 राजस्व गांवों में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 20 प्रगणकों और पांच निरीक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पंचायत भवन में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने किया। वहीं उपमंडल अधिकारी संगड़ाह सुनील कायथ ने प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षक सुरेंद्र पुंडीर और प्रो. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सहित देश के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का कार्य एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित शिक्षा, रोजगार, धर्म, जाति, भाषा सहित अन्य विषयों से जुड़े कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने प्रगणकों और निरीक्षकों को जनगणना कार्य को सही एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कायथ ने आम लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और अधिकारियों से जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से शुरू हुए स्व-गणना कार्य में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी करें, ताकि जनगणना अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें