फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वॉलीबाल में भाटगढ़, बैडमिंटन में बड़ग ने मैच जीते

विज्ञापन
लानापालर में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेती मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
लानापालर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर में संगड़ाह जोन की छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ लानापालर पंचायत प्रधान शीतल शर्मा ने किया। इस दौरान संगड़ाह जोन प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने पिछले वर्ष आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में जोन की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर के प्रधानाचार्य तपेंद्र चौहान ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत लानापालर के लोगों का आभार जताया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल में भाटगढ़ स्कूल ने बीवीएन स्कूल संगड़ाह को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन में बड़ग स्कूल ने रजाना स्कूल को तथा बीवीएन संगड़ाह ने राजकीय स्कूल संगड़ाह को 2-0 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य लानापालर करिश्मा ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपप्रधान वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी विनय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें