फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खैरी में बरसाती नदी ने बदला रुख, 5 घर और उद्योग खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
20 से 25 फीट की ऊंचाई पर बने हैं घर, भूस्खलन से नुकसान की आशंका
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की
तहसीलदार नाहन ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया
निरीक्षण रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी गांव में बरसाती नदी की धारा बदलने से पांच घरों और एक उद्योग पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब एक वर्ष से नदी का बहाव गांव की ओर हो गया है। इससे नदी के किनारों का कटाव लगातार बढ़ रहा है और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीण रजाक मोहम्मद, हुसैनादीन, शाहरुख, वलीदीन, रमजान, शराफत, लाभ सिंह, मेहरचंद और इल्मदीन ने बताया कि पहले बरसाती नदी का बहाव गांव से दूर था और किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। पिछले एक वर्ष से नदी ने रुख बदल लिया है और अब किनारों को काटते हुए गांव की ओर बह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के लगातार कटाव के कारण भूस्खलन हो रहा है। उनके घर नदी के स्तर से करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यदि इसी तरह कटाव और भूस्खलन जारी रहा तो भविष्य में घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार ने बताया कि खैरी गांव में बरसाती नदी की धारा बदलने से उत्पन्न स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षण रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें