पच्छाद के दो स्कूलों में उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से चल रही परीक्षाओं के मदे्दनजर नकल पर नकेल कसने को लेकर उड़नदस्ते विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के निर्देश के अनुसार एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा के नेतृत्व में उड़न दस्ते की टीम ने पच्छाद में दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार उड़न दस्ते ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांनवा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैना टिक्कर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में कोई नकल करने का मामला सामने नहीं आया। एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को जिन दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था, वहां स्थिति संतोषजनक पाई गई।