थाना क्षेत्र पच्छाद के तहत समीप के एक गांव में ग्रामीण की घर के सामने खड़ी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पच्छाद थाने में शुक्रवार सुनील दत्त शर्मा निवासी गांव चमोड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी स्कूटी नंबर एचपी-71-3959 वीरवार शाम को घर के पास ही पार्क की गई थी लेकिन जब वह शुक्रवार सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि स्कूटी पूरी तरह से जली हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी को आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने मामले की पुष्टि की।
------