फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल में दो करोड़ से तैयार हो रही विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
कालाअंब के मोगीनंद स्कूल में बन रहा विज्ञान प्रयोगशाला भवन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र (विकास की बात)
विज्ञापन

दो करोड़ से तैयार हो रही विज्ञान प्रयोगशाला
मोगीनंद स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में

नए शैक्षणिक सत्र से विज्ञान विषय की जमा एक और जमा दो की कक्षाओं का होगा संचालन

विज्ञान प्रयोगशाला बनने से प्रैक्टिकल के लिए भी दूसरे विद्यालयों पर निर्भर नहीं रहेंगे विद्यार्थी

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में निर्माणाधीन विज्ञान प्रयोगशाला खंड का कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस विज्ञान प्रयोगशाला के द्वितीय तल की छत की सीलिंग और रंगाई पुताई का कार्य चला हुआ है।

बरहाल, नए शैक्षणिक सत्र में नए विज्ञान खंड में जमा एक और दो (विज्ञान) की कक्षाओं को संचालित किया जा सकेगा। विज्ञान खंड में विज्ञान संकाय की कक्षाएं अलग से संचालित होने पर विद्यालय परिसर में कमरों की कमी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन और स्कूल प्रबंधन समिति के अथक प्रयासों के चलते इस विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण हो पाया है। इसके निर्माण से विज्ञान विषयों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को अब प्रैक्टिकल के लिए दूसरे विद्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके अलावा विज्ञान की कक्षाओं को भी इसमें संचालित किया जा सकेगा। बता दें कि मोगीनंद स्कूल में निर्माणाधीन इस विज्ञान प्रयोगशाला को करीब दो करोड़ रूपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की देखरेख में आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अलोक जनवेजा ने बताया कि मोगीनंद विद्यालय में बन रही विज्ञान प्रयोगशाला के एक खंड की छत और रंगाई पुताई का काम शेष रह गया है बाकि 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसको विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें