फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साइंस ओलंपियाड में नितिश, सुदिप्ती और अंकित ने मारी बाजी

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विजेता बच्चे मुख्य अतिथि राजकुमार चौहान के साथ।
विज्ञापन
सचित्र-2, 3
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में उपमंडल स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें हिम कोस्ट के सौजन्य से बुनियादी विज्ञान विषय पर निबंध लेखन और साइंस ओलंपियाड स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
इन स्पर्धाओं में नाहन उपमंडल के विभिन्न स्कूलों से आए 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में निबंध लेखन स्पर्धा में शमशेर स्कूल नाहन के सुमित ठाकुर ने पहला, कन्या स्कूल नाहन की जसमीन ने दूसरा और रामा स्कूल की कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में रामा स्कूल के नितिश ने पहला, धौण स्कूल के देव शर्मा ने दूसरा और कन्या स्कूल नाहन की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कन्या स्कूल नाहन की सुदिप्ती ने पहला, रामा स्कूल की भूमिका ने दूसरा और कैंट स्कूल नाहन के सचिन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में शमशेर स्कूल नाहन के अंकित ने पहला, धौण स्कूल की काजल ने दूसरा और बनकला स्कूल की कृतिका ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
-तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें