नौहराधार खंड की छात्र वर्ग की खेलकूद में जीते चार खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। नौहराधार खंड की खंड स्तरीय अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया। नौहराधार विद्यालय ने वॉलीबाल और योग में प्रथम, बैडमिंटन में द्वितीय स्थान के साथ कुल चार खिताब अपने नाम किए। खंड खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह और सह प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि वॉलीबाल में नौहराधार विद्यालय ने प्रथम और देवामानल ने द्वितीय, कबड्डी में पीवाईपी विद्यालय चाढ़ना ने प्रथम और पुनरधार ने द्वितीय, बैडमिंटन में बौगधार ने प्रथम और नौहराधार ने द्वितीय, योग में नौहराधार ने प्रथम व चौरास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो का फाइनल मुकाबला देवमानल और लाना चेता में हुआ, जिसमें देवमानल ने ट्रॉफी अपने नाम की।
पंचायत समिति संगडाह के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगत सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष पूनम चौहान, ग्राम पंचाय प्रधान विद्या देवी, उप प्रधान कपिल ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।