फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राघव हेड बॉय, भूमि को चुना हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में हुआ अलंकरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हेड बॉय व हेड गर्ल समेत चारों सदनों के प्रतिनिधियों के चुनाव हुए।
शिक्षिका मीनाक्षी नेगी के मंच संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम उच्चारण, गायत्री मंत्र के पाठ और डीएवी गान के साथ किया गया। हेड बॉय राघव, हेड गर्ल भूमिका को चुना गया। स्पोर्ट्स हेड आर्यन शर्मा, अनुशासन प्रमुख अक्षिता चौहान, सांस्कृतिक प्रमुख एंजेला शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी दयानंद सदन की कैप्टन अधिष्ठा, अक्षिता व देशना वाइस कैप्टन, महात्मा हंसराज सदन की कैप्टन पलक शर्मा, आर्यन यादव व आस्था दुबे वाइस कैप्टन चुने गए। वहीं, स्वामी श्रद्धानंद सदन की कैप्टन कुसुम, कृषि व अक्षिता वाइस कैप्टन चुने गए। स्वामी विवेकानंद सदन की कैप्टन प्रांजल ठाकुर, श्रेया भारद्वाज व कर्तव्य वर्मा वाइस कैप्टन मनोनीत किए गए। प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने कहा कि नेतृत्व केवल पद का नाम नहीं, बल्कि सेवा और कर्तव्य का मार्ग है। एक अनुशासित छात्र ही भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनता है। इस दौरान मीनाक्षी नेगी, प्रदीप गुप्ता, गुरबचन सिंह, दिनेश ठाकुर, पूनम शर्मा, सुनील दत्त, सुलक्षणा शर्मा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें