फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज मरीजों के लिए स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में स्कैन एंड शेयर सुविधा का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली व एमएस डॉ. अ
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को पर्ची के लिए कतारों में खड़े रहने के झंझट से मिलेगी राहत

दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और आभा आईडी धारक को प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार से अस्पताल में स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय पाठक ने किया। अब यहां पर उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए कतारों में खड़े रहने के झंझट से राहत मिलेगी।

आभा कार्ड धारक अब इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। उन्हें रोजाना लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। वहीं आभा कार्ड वाले मरीजों का पूर्व में उपचार, दवाइयां व टेस्ट की जानकारी भी चिकित्सकों को उपलब्ध होगी। क्यूआर कोड को पंजीकरण कक्ष में स्थापित किया गया है। साथ ही उसमें दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल कॉलेज नाहन जिला सहित पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी सेवाएं प्रदान करता है। रोजाना औसतन 1 हजार से 1200 तक की ओपीडी रहती है। इसके चलते पर्ची बनवाने के लिए पंजीकरण कक्ष में लंबी-लंबी कतारें रहती हैं। खासकर मेडिसिन, ऑर्थो, नेत्र जांच के लिए अधिक भीड़ रहती है। अस्पताल में इस सुविधा का लाभ दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और आभा आईडी धारकों को प्राथमिकता पर दिया जाएगा।



...बाक्स

पंजीकरण के लिए क्या करें मरीज

मरीज को पहले प्ले स्टोर या एप्पल आभा एप इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आभा ऐप को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आभा नंबर से लॉगिन करें। मरीज का नाम चुनें। इसके बाद आभा एप से स्कैन और शेयर पर क्लिक करें और क्यू आर कोड स्कैन करें। मेडिकल कॉलेज नाहन ओपीडी पंजीकरण के लिए टोकन प्राप्त करें पर क्लिक करें। इसके बाद ओपीडी कार्ड प्राप्त करने के लिए अपना टोकन काउंटर पर झासा करें। काउंटर से पर्ची लेकर जिस बीमारी का उपचार करवाना है के विशेषज्ञ के पास जाएं।
विज्ञापन


बाक्स....

मेडिकल कॉलेज में स्कैन एंड शेयर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए मरीज की आभा आईडी बनी होनी चाहिए। वह उसके आधार कार्ड नंबर से लिंक हो। पंजीकरण कक्ष के एक स्कैनर लगाया गया है। इसका कोड स्कैन करके मरीज का पंजीकरण करवाकर काउंटर पर सीधे पर्ची ले सकता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोग अपनी आभा आईडी अवश्य बनवाएं।

....डॉ. अजय पाठक, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें