फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार एवं हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार डाॅ कृष्णलाल सहगल रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
विज्ञापन

अनिशा ने एकल शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। आकाश और स्मृति का पहाड़ी नृत्य शानदार प्रस्तुति रही। डॉ. विपिन, छात्रा शुबरा व डॉ. पंकज शर्मा ने सितार और गिटार की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। छात्राओं के पंजाबी नृत्य ने भी खूब समां बांधा। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश, प्राचार्य नौहराधार कॉलेज संगीता झागटा, रविदत्त भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष अनिल पुंडीर व स्टाफ सहित काफी गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें