फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल : डॉ. मोनीषा अग्रवाल

विज्ञापन
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल।
विज्ञापन
-अनावश्यक धूप में न निकलें, पानी, छाछ और नींबू पानी का करें सेवन
विज्ञापन


-अध्यापकों से भी बच्चों को हीट वेव से बचाव की जानकारी देने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्मियों से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, छाछ, नींबू पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि स्कूलों में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को हीट वेव, डिहाइड्रेशन और गर्मी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


अध्यापकों से भी आग्रह किया गया है कि वे विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। किसी बच्चे में कमजोरी, चक्कर या अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के और सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी, दुपट्टे या छाते से ढककर रखें। दोपहर 11 बजे से शाम तीन बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक रहता है।
विज्ञापन


बीएमओ ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, उल्टी, चक्कर, बेहोशी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर पानी पिलाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें। बच्चों को धूप में खेलकूद से बचाएं। सतर्कता और सही खानपान अपनाकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें