फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी, अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस बल तैनात : एनएस नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधीक्षकों से भी सुरक्षा की दृष्टि से लगातार हो रहा पत्राचार और संवाद
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वालों का वेरिफिकेशन अभियान में अब तक 27 हजार लोगों की वेरिफिकेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते हरियाणा और उत्तराखंड राज्य सीमा पर पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए नाकाबंदी की गई है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने ये जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिलेभर में बाहरी राज्योंं से पहुंच रहे लोगों की सत्यापन (वेरिफिकेशन) का अभियान चल रहा है। इसमें पुलिस टीम ने अब तक 27 हजार लोगों की सत्यापन कर ली है। बता दें कि सिरमौर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस विभाग सिरमौर ने सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद प्रबंध किए हैं ।
विज्ञापन

इंटर स्टेट जिला सिरमौर सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है। पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कसी है। प्रथम चरण के 26 मई, दूसरे चरण के 28 और तृतीय चरण के चुनाव 30 मई को होने हैं। इससे पहले एसपी सिरमौर बीच-बीच में जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों व राज्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का खुद जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सिरमौर जिले में पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सभी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से सटा है ऐसे में इंटर स्टेट नाकों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधीक्षकों के साथ भी सुरक्षा की दृष्टि से पत्राचार किया गया है। अभी तक 27,000 लोगों की सत्यापन की जा चुकी है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें