फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शमशेर स्कूल का छात्र सौरभ चौहान ट्रेकिंग में अव्वल

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य व शिक्षक के साथ बेस्ट ट्रेकर अवार्डी कैडेट सौरभ चौहान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन



स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने थपथपाई पीठ, बोले- स्कूल का नाम किया रोशन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एनसीसी की ओर से गुजरात में राष्ट्रीय ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए कॉलेज और स्कूलों के चयनित एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

राष्ट्रीय स्तर की इस ट्रेकिंग में जिला सिरमौर से स्कूल स्तर पर एकमात्र शमशेर स्कूल नाहन के नवमीं बी कक्षा के विद्यार्थी सौरभ चौहान ने भाग लिया और बेस्ट ट्रेकर का अवार्ड हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान और स्कूल स्टाफ ने सौरभ चौहान का शानदार स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन


कैडेट सौरभ चौहान ने बताया कि यह 8 दिन का टूर था। वहां पहुंचते ही हमें नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके अगले दिन ओपनिंग सेरेमनी में सीओ आरके पटियाल ने शिविर की जानकारी दी। इसके बाद छोटे ट्रेक से ट्रेकिंग की शुरूआत की। शुरू में सुंदरपुरा में चार किलोमीटर, कंचन डैम में छह किलोमीटर की ट्रेकिंग की गई। इसके बाद नर्मदा नदी स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गए।
विज्ञापन

अंत में स्टेमिना जांचने के लिए 13 किलोमीटर लंबी ट्रेकिंग हुई। मैं इसमें बिना रुके चलता रहा। जबकि साथ में एंबुलेंस और आर्मी की गाड़ी चल रही थी। शिविर में मेरा स्टेमिना और दूसरी गतिविधियों को देखकर मुझे बेस्ट ट्रेकर हाई मुराल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्होंने इसके लिए प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान, शिक्षक अमित शर्मा और अपने माता-पिता को श्रेय दिया है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें